
थार मरुस्थल की गोद में बसे जैसलमेर में इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोडऩे पर आमादा है। अप्रेल में ही पारा 46 डिग्री के पार चला गया था और पांच दशक से पुराना रिकॉर्ड टूट गया था। यही हाल मई माह में बना हुआ है। ऐसे में यहां के बाशिंदे गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर निकलना शुरू हो गए हैं। ज्यादातर लोग मई माह के अंतिम सप्ताह और जून माह में जाएंगे लेकिन उनकी प्लानिंग पूरी हो चुकी है। अपने परिवारजनों या दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने वाले लोगों में से 70 फीसदी से ज्यादा लोग हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, मैकलॉडगंज, उत्तराखंड के नैनीताल, और पूर्वोत्तर के सिक्किम में गंगटोक व उसके आसपास, दार्जिलिंग आदि का रुख करने की योजना बना रहे हैं। दक्षिण में केरल के प्रति रुझान कम है क्योंकि एक तो वह बहुत दूरी पर है और दूसरा वहां बरसाती सीजन शुरू हो जाता है। कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन जैसलमेरवासी चाहते हैं कि उन्हें पसीने से भरी चिपचिपी गर्मी से राहत मिले। अनुमान के अनुसारजैसलमेर से 10 हजार लोगों की गर्मी की छुट्टियों में घूमने का लुत्फ उठाने के लिए जाएंगे।
Updated on:
19 May 2025 08:55 pm
Published on:
19 May 2025 11:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
