20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां गड्ढ़ों में बनी सड़क से करते है आवागमन!

- निर्माण के बाद समय पर नहीं हो रही मरम्मत, आवागमन में हो रही परेशानी
less than 1 minute read
Google source verification
यहां गड्ढ़ों में बनी सड़क से करते है आवागमन!

यहां गड्ढ़ों में बनी सड़क से करते है आवागमन!


पोकरण. सरकार की ओर से गांवों में आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सड़कों का निर्माण तो करवाया गया है, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों, राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। पोकरण कस्बे से क्षेत्र के थाट गांव तक वर्षों पूर्व डामर सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों, राहगीरोंं व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से कई बार जिम्मेदारों को अवगत भी करवाया गया, लेकिन उनकी ओर से सड़क की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत दिलाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पांच किमी सड़क पार करने में छूटते है पसीने
पोकरण से थाट की दूरी करीब 14 किमी है। इस मार्ग पर मौलवी इस्माईल की ढाणी से करीब पांच किमी तक सड़क पूरी तरह से बिखर चुकी है तथा जगह-जगह गहरे गड्ढ़े हो गए है। ऐसे में इस पांच किमी को पार करने में राहगीरों व वाहन चालकों के पसीने छूट जाते है। थाट की तरफ सोलर कंपनी स्थित है तथा कई गांव व ढाणियां आबाद है। ऐसे में यहां दिन रात राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन लगा रहता है, लेकिन क्षतिग्रस्त व टूटी सड़क के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।
हो सकता है हादसा
पोकरण से थाट जाने वाले इस 14 किमी के मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढ़े हो रखे है। ऐसे में रात के समय पर्याप्त रोशनी के अभाव में हादसे की भी आशंका बनी हुई है। इस मार्ग पर पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके है। यदि सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं की जाती है, तो यहां कभी किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।