जैसलमेर. श्रीब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज की ओर से मां हिंगलाज की आराधना का पर्व हिंगलाज महोत्सव की शुरुआत शोभा यात्रा के साथ की गई। त्रयोदशी को खत्री समाज की ओर से प्रतिवर्ष लौद्रवा स्थित प्राचीन हिंगलाज मन्दिर में मेले का आयोजन किया जाता रहा हैं। इस दिन पूरे भारतवर्ष तथा पाकिस्तान स्थित मां हिंगलाज के शक्तिपीठ में कुलदेवी मां हिंगलाज की पूर्जा अर्चना की जाती हैं। हिंगलाज महोत्सव की शुरुआत की बुधवार प्रात: 9 बजे शोभा यात्रा के साथ हुई।