
जैसलमेर। जैसलमेर में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद सीधा थाने जा पहुंचा। वहां जाकर पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी को जान से मार दिया है। पहले तो पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया बाद में जब उसके साथ उसके घर पहुंची, तब जाकर पुलिस को विवाहिता का शव मिला। दोनों बच्चे मां के शव के पास ही बिलख रहे थे।
पुलिस ने बताया कि भारत—पाक सीमा से सटे गांव खांटा में यह वारदात हुई। खांटा गांव में रहने वाले रमेश और उसकी पत्नी कविता के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर भी झगड़ा हुआ था और शाम के समय खाना बनाने को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसी दौरान राकेश ने कविता की पिटाई कर दी और गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
दोनों बच्चे मां को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हत्या करने के बाद पिता वहां से दौड़ा और थाने जा पहुंचा। पुलिस ने राकेश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
उधर कविता के परिजनों ने बीती रात थाने में राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आज दोपहर में मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम होना है।
Updated on:
16 Oct 2018 12:26 pm
Published on:
16 Oct 2018 12:26 pm
