
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची 2026 का अंतिम प्रकाशन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतापसिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी साझा की। जिले में प्रारूप मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित हुई थी, जिसमें कुल 4,69,972 मतदाता दर्ज थे।
दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक प्राप्त हुईं। इस अवधि में कुल 12,387 फॉर्म-6/6ए, 1,298 फॉर्म-7 और 3,443 फॉर्म-8 जमा हुए।
जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने सभी आवेदन पत्रों की सूचियां तैयार कर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की। साथ ही, यह सूचनाएं वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई गईं। सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद गत 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। सूची में कुल 4,81,061 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें पुरुष-2,59,440, महिला-2,21,621 और ट्रांसजेंडर-0 शामिल हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना या संशोधन निरंतर प्रक्रिया है। इसके लिए फॉर्म-6, 7 और 8 ऑनलाइन या संबंधित बीएलओ से संपर्क कर भरे जा सकते हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध अपील 15 दिनों में जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष और उसके निर्णय के विरोध में 30 दिनों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के पास प्रस्तुत की जा सकती है।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मनोहरसिंह दामोदरा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के डीसीसी प्रतिनिधि नरपतसिंह नरावत एवं घनश्याम माली, शंकरलाल माली, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सक्षम गोयल, भूमि अवाप्ति अधिकारी सत्यप्रकाश खत्री, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, समन्वयक स्वीप प्रमोद कुमार व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
21 Feb 2026 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
