
पोकरण क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का बिजली बिल बकाया होने पर डिस्कॉम ने गत गुरुवार को कनेक्शन काट दिया गया। दो दिन तक विद्यार्थी परेशान होते रहे। शुक्रवार की रात वीडियो वायरल होने और मामला बढ़ने और राशि जमा कराने के आश्वासन मिलने पर डिस्कॉम की ओर से कनेक्शन वापिस जोड़ा गया। जानकारी के अनुसार भणियाणा गांव में राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय स्थित है।
यहां 175 विद्यार्थी अध्ययनरत है। विद्यालय का बिजली बिल लंबे समय से बकाया चल रहा था। विद्यालय का करीब 7.50 लाख रुपए बकाया है। जिस पर डिस्कॉम की ओर से गुरुवार को कनेक्शन काट दिया गया। गुरुवार रात और शुक्रवार को पूरा दिन विद्यार्थी गर्मी के कारण परेशान हुए, साथ ही उन्हें शिक्षण में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन दिनों कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को अंधेरे में अध्ययन में परेशानी हो रही थी। शुक्रवार की रात विद्यार्थियों का टॉर्च व मोबाइल की रोशनी में अध्ययन करने का वीडियो वायरल हुआ। जिस पर राज्य सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सोशल मीडिया पर शुक्रवार की देर रात वीडियो वायरल होने के बाद जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी ने 24 फरवरी तक बकाया राशि जमा करवाने का भरोसा दिलाया। जिस पर डिस्कॉम की ओर से देर रात विद्यालय का कनेक्शन वापिस जोड़ा गया। जिससे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
डिस्कॉम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में लंबे समय से राशि जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे है। इसी के अंतर्गत विद्यालय का भी कनेक्शन काटा गया था। अधिकारियों ने 24 फरवरी तक राशि जमा करवाने का भरोसा दिलाया है। जिस पर कनेक्शन जोड़ दिया गया है।
आवासीय विद्यालय का बिजली कनेक्शन बोर्ड परीक्षाओं के बीच काट देना नींदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। जब विद्यार्थी अपने भविष्य की सबसे अहम परीक्षा की तैयारी में जुटे है, तब अंधेरे में धकेलना सीधा उनके अधिकारों पर कुठाराघात है।
Published on:
21 Feb 2026 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
