6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं व स्थानीय मुद्दों पर चर्चा

बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं व स्थानीय मुद्दों पर चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं व स्थानीय मुद्दों पर चर्चा

बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं व स्थानीय मुद्दों पर चर्चा

जैसलमेर. राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन राजस्थान की बैठक का आयोजन स्थानीय गोस्वामी वाटिका में प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में जालौर जिलाध्यक्ष धनराज मीणा, करौली जिलाध्यक्ष कर्म प्रकाश मीणा, जैसलमेर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सैनी सहित 250 विद्युत कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्युत निगम के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं व स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई व प्रदेशाध्यक्ष ने जल्द से जल्द इन समस्याओं के निराकरण का भरोसा कर्मचारियों को दिलाया। पृथ्वीराज गुर्जर ने वर्तमान सरकार को घेरते हुए निजीकरण को रोकने की बात रखी व आह्वान किया कि कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
उन्होंने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 11 अगस्त को जयपुर में विद्युत भवन के घेराव को लेकर तकनीकी कर्मचारियों से आह्वान किया। सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से जयपुर चलने का प्रण लिया। बैठक में स्थानीय कार्यकारिणी में भी बदलाव किए गए, जिसमें जैसलमेर कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश बड़ल, पोकरण उप खंड का अध्यक्ष राम खिलाड़ी मीणा, भणियाणा उप खंड का अध्यक्ष देवीलाल लीलावत, नाचना उप खंड का अध्यक्ष सुखदेवसिंह, चांधन उप खंड अध्यक्ष हरिराम मेघवाल व ग्रामीण सबडिवीजन का अध्यक्ष चुनेश कुमार धनदेव को बनाया गया।
राजेन्द्र कुमार रंगा को कार्यकारिणी सरंक्षक, देरावर मंगल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रदेशाध्यक्ष व सभी कर्मचारियों ने मिलकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया।