16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- राजस्थान के इस शहर में भीषण गर्मी के तांडव से हो गया….

पारे में मामूली गिरावट, राहत नहीं

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

लू के थपेड़ों ने किया परेशान
जैसलमेर. जैसलमेर में गर्मी के तेवर मंद पडऩे का नाम नहीं ले रहे। दिन चढऩे के साथ ही गर्मी का असर शुरू हो जाता है, जो तक चरम पर पहुंंच जाता। बुधवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरा, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हो पाया। दोपहर में मुख्य मार्गो व चौराहों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। शाम को हर किसी को उपस ने परेशान किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 45.0 न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMAGE CREDIT: patrika

ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर निकलना मुश्किल

पोकरण क्षेत्र में भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के चलते आमजन का बेहाल हो रहा है। भीषण गर्मी के चलते तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण सूर्य की तेज किरणें निकली। नौ बजे बाद आसमान से अंगारे बरसने लगे तथा दोपहर के समय सूर्य की किरणें आग उगलने लगी। जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि दिनभर तेज हवाओं के साथ आंधी चल रही थी, लेकिन तापमान में हुई बढोतरी से आमजन का बेहाल हुआ। देर शाम तक भी गर्मी का दौर जारी रहा।

मोहनगढ़ क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिसके चलते ग्रामीण जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आने लगा है। बुधवार को भी दिन भर गर्मी का दौर जारी रहा। उसके बावजूद मोहनगढ़ क्षेत्र में तेज हवाओं के चलने से कुछ राहत जरूर मिली। मंगलवार को दोपहर के समय मोहनगढ़ क्षेत्र का तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को 46 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्मी की वजह से ग्रामीणो को परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी की वजह से पंखे दिन गर्म हवाएं देते नजर आए। गर्मी से बचने के लिए ग्रामीणों की ओर से एसी व कूलर का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। शाम को मोहनगढ़ का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया।