6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- राजस्थान की निरक्षर महिलाओं के सामूहिक प्रयास से बनाया उद्योग, पहली डील में मिला यह बड़ा ऑर्डर

- भील बस्ती की महिलाओं को मिला 8.28 लाख का ऑर्डर

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर. कहते है जहां चाह हो तो राह भी मिल ही जाती है। जीवन में भले ही विद्यालय नहीं गई, लेकिन ख्वाबों को मरने नहीं दिया और निरक्षरता के बाद भी खुद का उद्योग स्थापित करने में ना केवल सफल हुई, बल्कि पहली ही डील में 8.28 लाख का ऑर्डर भी मिल गया। जी हां यह सच है। जैसलमेर शहर की भील बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सहयोग का लाभ लेते हुए अपने स्वयं सहायता समूह बनाए और उद्योग स्थापित कर परिवार के लिए आर्थिक संबल देने के रास्ता तय कर दिया।
हुनर ने दिया हौसला
भील बस्ती की महिलाओं नेे शहरी आजीविका मिशन से मिले हौसले से अपने हुनर को पहचान दिलाने का संकल्प लिया और जुट गई अपने कर्म पर और अपना हुनर देखते हुए विभिन्न उत्पाद भी तैयार किए। समूह का नेतृत्व करने वाली महिला तुलसीदेवी ने बताया कि उन्होंने काम शुरू करने से पहले कभी यह नहीं साचा था कि उनके बनाए उत्पादों को इतना अधिक पसंद किया जाएगा।

IMAGE CREDIT: Patrika

यहां से मिला बड़ा ऑर्डर
भील बस्ती के महिला समूह को ट्राइफेड, ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर भील बस्ती के सात समूहों को विभिन्न उत्पादों के ऑर्डर दिए हैं। इनकी कीमत करीब 8 लाख 28 हजार रुपए है। जब से यह ऑर्डर मिला है स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं और अब वे उत्पाद तैयार करने में जुटी हुई है।


शानदार उत्पाद
जानकारों की माने तो महिलाओं ने अच्छा काम कर दिखाया है और शानदार उत्पाद तैयार किए हैं। उसकी बदौलत उन्हें इतना बड़ा ऑर्डर मिला है।


समूह से जुड़ी है 800 महिलाएं

मिशन के परियोजना अधिकारी ललित लोढ़ा ने बताया कि जैसलमेर शहर में 80 स्वयं सहायता समूह बने हुए हैं। जिसमें से 60 समूह को नगरपरिषद की ओर से 10-10 हजार रुपए रिवाल्विंग फंड उपलब्ध करवाया गया है। इस ऑर्डर के बाद अन्य समूह की महिलाएं भी प्रेरित हुई है और अच्छे उत्पाद तैयार कर रही है। रिवाल्विंग फंड व अपनी बचत से समूह की महिलाएं प्रोडक्ट तैयार करने के लिए कच्चा माल व आंतरिक लेन देन कर सकती है।

खाली समय में तैयार किए उत्पाद

भील बस्ती की महिलाओं ने अपनी दिनचर्या में खाली समय को बेकार नहीं गंवाते हुए सामुदायिक भवन में एकत्र होकर प्रोडक्ट तैयार किए हैं। इनमें मुख्य रूप से हाथ पंखे, कुर्ते, बैडशीट व हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाए। बस्ती की महिलाएं दोपहर के समय कुछ घंटे काम करती है और अपने हुनर के बलबूते इतना बड़ा आर्डर लेने में कामयाब रही।

बिजनेस वुमन की जयपुर मेले में तारीफ

जैसलमेर शहर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अच्छे उत्पाद तैयार कर रही है। पिछले दिनों जयपुर में लगे मेले में जैसलमेर के उत्पादों की अच्छी मांग रही। तुलसीदेवी ने बताया कि इतना बड़ा ऑर्डर मिलना किसी सपने से कम नहीं है। महिलाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी और आगे बेहतरीन काम करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिनों में और भी ऑर्डर मिलेंगे और विदेशों तक प्रचार करने के प्रयास होंगे।