
एक से दूसरे में फैल रहा संक्रमण, दस और पॉजिटिव
जैसलमेर. कोरोना संक्रमण की चपेट में अब धीरे-धीरे जैसलमेर शहर पूरे तौर पर आता नजर आ रहा है। इसके साथ ही पोकरण व आसपास के अन्य गांवों में भी रोजाना इक्का-दुक्का मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में दस नए मरीजों का पता चला, जिनमें से आठ जैसलमेर शहर और एक-एक पोकरण व सुथार मंडी के हैं। इनके साथ जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 388 तक पहुंच गया है। सभी पॉजिटिव बीते दिन के पेंडिंग मामलों से निकले। शाम को आई जांच रिपोर्ट में हालांकि कोई पॉजिटिव नहीं आया, लेकिन जैसलमेर क्षेत्र में 71 और पोकरण में 22 जनों की रिपोर्ट पेंडिंग रखी गई है। ऐसे में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढऩे की पूरी आशंका व्याप्त हो गई है।
ये आए पॉजिटिव
शुक्रवार दोपहर बीते दिन की पेंडिंग सेम्पलों की आई जांच रिपोर्ट में 27 वर्षीय व्यक्ति भाटिया बगेची, 70 साल के बुजुर्ग पटवा हवेली के पास, 36 वर्षीय जेल मार्ग स्थित बीएसएफ से 34 साल का व्यक्ति, तालरिया पाड़ा से 24 वर्षीय युवक, गांधी कॉलोनी से 44 साल के पुलिस लाइन और ढिब्बा पाड़ा से 12 वर्षीय बालक व 16 वर्षीया बालिका सहित 45 साल का सुथार मंडी निवासी व्यक्ति शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के मामले शहर में परिवार के किसी सदस्य से अन्य सदस्यों व परिचितों के पॉजिटिव आने से बढ़ रहे हैं। हालांकि जैसलमेर जिला अब भी राजस्थान में संक्रमितों की संख्या के लिहाज से अंतिम पायदान में पहले या दूसरे स्थान पर है। इसके बावजूद जिस तेजी से पॉजिटिव की संख्या में उछाल आ रहा है, उससे आमजन में भय पैदा हो गया है। जिम्मेदारों के भी कान खड़े हो रहे हैं।
Published on:
29 Aug 2020 12:43 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
