13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेट सुरक्षा, सोशल मीडिया के सही उपयोग व ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी

पोकरण कस्बे के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा को लेकर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

पोकरण कस्बे के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा को लेकर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरुकता माह के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता पुलिस वृताधिकारी भवानीसिंह राठौड़ ने इंटरनेट सुरक्षा, सोशल मीडिया के सही उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को साइबर जागरुक होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल, सोशल मीडिया, बैंकिंग ऐप आदि में मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान के साथ ओटीपी साझा नहीं करने, निजी डाटा की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही। प्राचार्य डॉ. गिरधारीलाल जयपाल ने डििजटल युग में शिक्षा के साथ साइबर साक्षरता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में जागरुकता बढ़ती है। एनएसएस प्रभारी लालसिंह ने साइबर सुरक्षा को वर्तमान समय में आवश्यक बताया। सहायक आचार्य कुलदीप, संपतलाल जोशी ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित वीडियो, वास्तविक घटनाओं, उदाहरणों के माध्यम से जानकारियां दी गई। साथ ही प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित कर शंकाओं का समाधान किया गया।