6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर मांगे लॉकडाउन ! बढ़ते संक्रमण के बाद उठ रही फिर से लॉकडाउन की मांग

- चर्चा के केंद्र में आया मुद्दा

2 min read
Google source verification
जैसलमेर मांगे लॉकडाउन ! बढ़ते संक्रमण के बाद उठ रही फिर से लॉकडाउन की मांग

जैसलमेर मांगे लॉकडाउन ! बढ़ते संक्रमण के बाद उठ रही फिर से लॉकडाउन की मांग

जैसलमेर. अनलॉक करते ही बेकाबू होते जा रहे कोरोना के हालात को देखते हुए जैसलमेर में भी फिर से लॉकडाउन लागू करने की आवाजें तेजी से उठने लगी हैं। बीते दिनों के दौरान जैसलमेर जिले का पॉजिटिव आंकड़ा छलांगें मारता हुआ बढ़ रहा है और नौबत यहां तक आ गई है कि चिकित्सा विभाग को कोरोना रिपोर्ट पर कुंडली मारनी पड़ी। इसके अलावा जैसलमेर शहर के कोरोना पॉजिटिव लोगों की फेफड़ों के संक्रमण के चलते जोधपुर में उपचार के दौरान और कुछ जनों की जैसलमेर में रहते हुए लगातार दुखद मौतों ने तो मानो स्वर्णनगरी के बाशिंदों को झकझोर कर रख दिया है।
हर कहीं चर्चा में लॉकडाउन
जैसलमेर के बाशिंदों के बीच एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की मांग तेजी से जोर पकड़ रही है। यह मसला इन दिनों व्यापारी वर्ग से लेकर आमजन के मध्य चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर भी लोग इस मसले पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। पड़ोसी जोधपुर में प्रशासन की ओर से शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू किए जाने की घोषणा से शुक्रवार को जैसलमेर में भी सप्ताहांत के दो दिनों से लेकर एक सप्ताह या एक पखवाड़े तक के लॉकडाउन के पक्ष में आवाजें बुलंद हो रही हैं। जैसलमेर के एक और पड़ोसी बीकानेर शहर में भी वहां के प्रशासन ने सीमित लॉकडाउन तथा बाजारों के खुलने के समय में कटौती जैसे कदम उठाए हैं।
लॉकडाउन से टूटेगी चेन
जैसलमेरवासियों का मानना है कि मौजूदा हालात में प्रशासन अगर लॉकडाउन करने की पहल करता है तो कोरोना की बन रही चेन को तोडऩे में इससे मदद मिलेगी। लोगों में भी कोरोना से बचाव का संदेश प्रबलता से जाएगा। जिससे भविष्य में स्थितियां काबू में आएंगी। गत दिनों जैसलमेर प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में धारा 144 लागू करने का जो कदम उठाया, उससे सड़कों पर भीड़ में कमी आई है। विशेषकर रात्रि नौ बजे के बाद सड़कें खाली दिखाई दे रही हैं। इसी तरह से पुलिस की तरफ से मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती का भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

व्यापारी करेंगे सहयोग
जैसलमेर में प्रशासन की ओर से शनिवार-रविवार को या सप्ताह भर का लॉकडाउन करने का निर्णय लिया जाता है तो व्यापारी समुदाय पूरी तरह से सहयोग करेंगे। कोरोना केसेज के बढऩे के बाद व्यापारियों के बीच पिछले दिनों के दौरान दुकानें खोलने का समय कम करने तथा सीमित लॉकडाउन का विषय चर्चा में है।
-ओमप्रकाश मोहता, अध्यक्ष, जिला व्यापार संघ, जैसलमेर