2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर बरडाना गांव: मृत्यु भोज पर सिर्फ एक मिठाई, विवाह समारोह में फिजूल खर्च रोकने और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की ली शपथ

Jaisalmer News: जैसलमेर के रामदेवरा के पास बरडाना गांव में सर्व समाज की बैठक में शादी में DJ बैन, मृत्यु भोज में सादगी और नियम उल्लंघन पर 21 हजार जुर्माने का फैसला लिया गया। पढ़िए पूरी खबर।

2 min read
Google source verification

फोटो- बैठक में उपस्थित समाज के लोग

Jaisalmer News: रामदेवरा के निकटवर्ती ग्राम बरडाना में सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किशनसिंह भाटी और पूर्व प्रधान सुनीता भाटी ने की। बैठक भोमियाजी और माताजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें समाजों के गणमान्य लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर पर नियंत्रण समाज के उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मृत्यु भोज पर लिया बड़ा निर्णय

इस बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मृत्यु भोज के दौरान बनने वाले पांच प्रकार के पकवानों पर रोक लगाई जाएगी और अब केवल एक मिठाई ही बनाई जाएगी, ताकि अनावश्यक खर्च कम हो सके। इसके साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में मेहमानों को विदाई के समय गोठलिया देने की परंपरा भी समाप्त करने करने का का निर्णय लिया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

सभी ने इस बात का किया समर्थन

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सहमति जताई कि सभी सामाजिक कार्यक्रम कम खर्च में सादगी के साथ आयोजित किए जाएं। इसके अलावा विवाह समारोहों में बढ़ते दिखावे और खर्च को नियंत्रित करने के लिए डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नियमों की अवहेलना करने पर समाज की ओर से 21 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी निर्धारित किया गया।

ग्रामीणों ने शपथ ली

बैठक में उपस्थित सभी पंचों और ग्रामीणों ने शपथ ली कि वे लिए गए इन निर्णयों का पालन करेंगे और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे। किशनसिंह भाटी ने कहा कि बदलते समय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी समाज को भी अपनी सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाना आवश्यक है, तभी वास्तविक विकास संभव है। वहीं, सुनीता भाटी ने युवाओं से समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने, नशे से दूर रहने और सामाजिक कार्यक्रम सादगी से आयोजित करने का उपस्थित जनों से आह्वान किया। बैठक में सर्व समाज की सक्रिय भागीदारी रही।