25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में बस दुखान्तिका: एक और झुलसे व्यक्ति की मृत्यु, अब तक 27 का दम टूटा

जैसलमेर में थईयात गांव के पास बस में आग लगने से झुलसे एक और यात्री का महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में दम टूट गया।
less than 1 minute read
Google source verification

patrika news network

जैसलमेर में थईयात गांव के पास बस में आग लगने से झुलसे एक और यात्री का महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में दम टूट गया। इसी के साथ मृतकों की संख्या 27 हो गई है। चार जने अभी भी बर्न यूनिट में भर्ती हैं। उनका उपचार चल रहा है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार गत 14 अक्टूबर की दोपहर हादसे में जोधपुर के गंगाणा निवासी इकबाल (42) पुत्र अली खान 40-45 प्रतिशत झुलस गया था। तब से वह एमजीएच की बर्न यूनिट में भर्ती था। 11 दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद शुक्रवार देर रात उसकी मृत्यु हो गई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया।

सात जनों की इलाज के दौरान मौत

हादसे में 19 यात्री जिंदा जल गए थे। 16 गंभीर झुलसे व्यक्तियों को जैसलमेर में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया था। एक यात्री की रास्ते में मृत्यु हो गई थी। छह अन्य यात्री भी इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गए थे। अब इकबाल की मृत्यु हो गई। चार अभी भी भर्ती हैं। पीर मोहम्मद को परिजन अहमदाबाद ले गए थे।