
फाइल फोटो - AI
Jaisalmer News : राजस्थान के जैसलमेर के लिए अच्छी खबर। उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने कहा कि अत्यंत विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन में एक पिट लाइन का कार्य पूरा हो गया है और दूसरी पिट लाइन भी स्वीकृत हो गई है।
महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया कि जैसे-जैसे जैसलमेर स्टेशन पर सुविधाएं विकसित होती जाएंगी, यहां से वंदेभारत जैसी ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा जाएगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
जैसलमेर की दो दिवसीय यात्रा पर आए महाप्रबंधक अमिताभ ने शनिवार को स्टेशन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने बताया कि जैसलमेर में सीमेंट उद्योग सहित अन्य व्यापारों को बढ़ावा देने में भी रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जैसलमेर से जयपुर के बीच संचालित लीलण एक्सप्रेस में एकमात्र थर्ड एसी कोच की व्यवस्था होने और सेकंड एसी का कोच लगाने संबंधी यात्रियों की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि इस सुझाव के बारे में विचार किया।
Updated on:
09 Mar 2026 02:01 pm
Published on:
08 Mar 2026 07:05 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
