
जैसलमेर गाइड संघर्ष समिति ने कलक्टर, एसपी व आयुक्त को सौंपे ज्ञापन
जैसलमेर. जैसलमेर गाइड संघर्ष समिति की ओर से जिला कलक्टर को पुलिस अधीक्षक के साथ नगरपरिषद आयुक्त को विभिन्न समस्याओं व मांगों से संबद्ध ज्ञापन देते हुए जैसलमेर के पर्यटन को साफ-सुथरा बनाने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि गत दिनों जैसलमेर में 435 गाइड स्थानीय व 65 राज्यस्तरीय गाइड्स का चयन किया गया है। उनके लिए बैठने का बूथ व जगह आवंटित की जाए ताकि पूर्व में कार्य कर रहे गाइड्स के साथ किसी तरह की मतभेद की स्थिति नहीं बने। ऐसे ही उन्होंने जैसलमेर भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को बाइक्स से लपकागिरी करने वालों पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग करते हुए बताया कि इससे जैसलमेर की छवि प्रभावित हो रही है। समिति ने बताया कि लपको को कई होटल मालिक प्रोत्साहन दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई होटल्स व रेस्टोरेंट्स में मादक पदार्थों की उपलब्धता करवाई जा रही है। समिति ने सैलानियों को भ्रमित करने के लिए बड़े दुकानदारों की ओर से छोड़े गए कन्वेंशर्स के खिलाफ कार्रवाई करने, यातायात व्यवस्था में सुधार करने, सैलानियों को गलत जानकारी देकर वस्तुएं बेचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में समिति के कोषाध्यक्ष दिलीपसिंह, संजय तंवर, जतिन छंगाणी, हेमंत व्यास, जितेंद्र कुमार व्यास, अंसाब मुल्तानी, जसवंतसिंह, प्रवीण जंगा, अशोक रामावत, मनीष वैष्णव, पप्पूराम, प्रेमाराम, किशोरसिंह आदि शामिल रहे।
Published on:
10 Aug 2023 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
