6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर में अब तक 320mm बारिश, मोहनगढ़ में 24 घंटेे में 260 mm

सीमांत और मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश का डराने वाला दौर मंगलवार सुबह से थम गया। जिससे सबने राहत की सांस ली।

2 min read
Google source verification
jsm

सीमांत और मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश का डराने वाला दौर मंगलवार सुबह से थम गया। जिससे सबने राहत की सांस ली। विशाल जिले में व्यापक और चौतरफा बारिश से शहर से लेकर गांवों तक में लोगों को नुकसान झेलना पड़ा और सरकारी सम्पत्तियों की भी हानि हुई। जैसलमेर के 868 साल पुराने सोनार दुर्ग की बुर्ज से लगती दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर जाने से दहशत का वातावरण बना वहीं शहर में कई बस्तियों में घरों व व्यापारिक स्थलों पर पानी के आ जाने से संबंधित लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ। दूसरी ओर जैसलमेर-जोधपुर मार्ग से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक सडक़ों पर बरसाती नदियों के चलने व नालों के ओवरफ्लो हो जाने से यातायात बाधित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान की कहानियां सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रही है। आने वाले दिनों में बरसात का पानी उतरने के बाद पीडि़त प्रशासन की चौखट पर पहुंच सकेंगे। जिला और पुलिस प्रशासन के साथ मातहत अधिकारी व कार्मिक राहत कार्यों की निगरानी व क्रियान्वयन में जुटे रहे।

सबसे ज्यादा मोहनगढ़ में बारिश

जिले के नहरी क्षेत्र मोहनगढ़ में सर्वाधिक 10 इंच से अधिक बारिश से चारों तरफ लहराता पानी नजर आने लगा है। मोहनगढ़ में 260 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि भणियाणा में 206, पोकरण में 186, नाचना में 125, सांकड़ा में 123, फतेहगढ़ में 116, चेलक में 100, फलसूंड में 97, चांधन में 73, सम में 61, देवीकोट में 51, झिनझिनयाली में 37, सोनू में 34, रामगढ़ में 32 और खुईयाला में 22 मिमी वर्षा रेनगेज स्टेशनों पर मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक दर्ज की गई। दूसरी ओर जैसलमेर मुख्यालय पर सुबह 8.30 बजे खत्म हुए 24 घंटों में 95.2 मिमी पानी बरसा। जैसलमेर में अब तक 320 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

खुशगवार हुआ मौसम

जैसलमेर जिले भर में मंगलवार को मौसम बेहद सुहावना हो गया। स्वर्णनगरी में दिन में एकाध बार ही सूर्यदेव ने बादलों की ओट से बाहर निकल कर दर्शन दिए। इसके अलावा आकाश पूरी तरह से बादलों से आच्छादित रहे। शीतल बयार के बहने से मौसम खुशनुमा बना रहा। दिन में एक-दो बार कुछ देर के लिए फुहारों के अलावा बारिश रुकी रही। शहरवासी सुबह से गड़ीसर सरोवर देखने पहुंचे। वहां पानी के और भर जाने से उनमें खुशी देखी गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 24.6 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया।