3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Report: प्रदेश में जैसलमेर दूसरा सबसे गर्म शहर

सावन मास के लगभग सूखा निकलने के साथ जैसलमेर में पारा भी चढ़ाव की दिशा में है।

less than 1 minute read
Google source verification

सावन मास के लगभग सूखा निकलने के साथ जैसलमेर में पारा भी चढ़ाव की दिशा में है। इससे गर्मी का अहसास फिर से सताने लगा है। गुरुवार को जैसलमेर प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर का पड़ोसी बाड़मेर भी संयुक्त रूप से दूसरा सबसे गर्म क्षेत्र है। इस मामले में 38.2 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर है। स्वर्णनगरी में सुबह के समय शीतल बयार के बहने से मौसम खुशगवार रहा। उसके बाद जब धूप खिली तो दूसरी तरफ नमी भी ज्यादा हो गई तब लोग पसीना-पसीना होने के लिए विवश हुए। शाम को मौसम पिछले दिनों की भांति मन को भाने वाला प्रतीत हुआ। रात में शीतल हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

बड़ी खबरें

View All

जैसलमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग