20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

rajasthan assemble election live update : 15वें राउंड में जैसलमेर से भाजपा के छोटूसिंह भाटी व 8वें राउंड में पोकरण से भाजपा के प्रतापपुरी आगे

विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना लगातार जारी है। जैसलमेर के 15 राउंड और पोकरण के 8 राउंड पूरे हो चुके है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan assemble election live update : 15वें राउंड में जैसलमेर से भाजपा के छोटूसिंह भाटी व 8वें राउंड में पोकरण से भाजपा के प्रतापपुरी आगे

जैसलमेर. एसबीके राजकीय महाविद्यालय में चल रही मतगणना।

जैसलमेर. विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना लगातार जारी है। जैसलमेर के 15 राउंड और पोकरण के 8 राउंड पूरे हो चुके है। लोग लगातार परिणाम पर नजर बनाए हुए है और उत्सुकता भी नजर आ रही है। जैसलमेर व पोकरण दोनों सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला हो रहा है। साथ ही भाजपा के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए है।
अब तक 15 चरणों में जैसलमेर सीट पर भाजपा व पोकरण सीट पर 8 चरणों में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। जैसलमेर सीट पर भाजपा के छोटूसिंह भाटी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रूपाराम से 11662 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के छोटूसिंह को 80966 और कांग्रेस के रूपाराम को 69304 मत मिले हैं। चुनावी मैदान में सात अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। उधर, पोकरण सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रतापपुरी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शाले मोहम्मद से 16924 वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनावी मैदान में चार अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। शाले मोहम्मद को 30381 और प्रतापपुरी को 47305 वोट मिले हैं। जिले की हॉट सीट पोकरण सहित जैसलमेर के पल-पल की जानकारी को लेकर धड़कने तेज हो रही है। वैसे दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी तकदीर के वोट रविवार को खुलेंगे। सीमांत जिले में 3 लाख 92 हजार 489 मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग किया। जैसलमेर विधानसभा में 77.56 और पोकरण क्षेत्र में 87.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस तरह से जिले में कुल 82.36 प्रतिशत मतदान हुआ।