
जैसलमेर में सर्दी के तेवरों में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री तक चढ़ गया। ऐसा पूरे 33 दिनों बाद हुआ। इससे पहले गत 6 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। उसके बाद से यह निरंतर 10 और उससे क्रमश: कम होता हुआ 6 डिग्री के नीचे तक चला गया था। रात में सर्दी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इधर शुक्रवार को मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम 11.2 डिग्री दर्ज किया। जो एक दिन पहले गुरुवार को क्रमश: 27.9 और 10.2 डिग्री रहा था। शुक्रवार को भी दिन में अच्छी धूप के खिलने और आसमान के साफ रहने से लोगों को दिन में सर्दी का कतई अहसास नहीं हुआ। सैलानियों से लेकर स्थानीय बाशिंदों की रौनक दर्शनीय स्थलों से लेकर सडक़ों पर नजर आई।
Published on:
10 Jan 2025 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
