
जैसलमेर में भीषण गर्मी की ओर आगे बढ़ते मौसम में पारे में कमी-बेशी का सिलसिला जारी है। बुधवार को दिन में धूप के चमकने के साथ वातावरण में नमी का असर रहने और तेज हवाओं के चलने से तन झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 39.5 व न्यूनतम 24.1 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। यह एक दिन पहले मंगलवार को क्रमश: 41.1 व 26.2 डिग्री रहा था। इस तरह से अधिकतम पारे में 1.9 व न्यूनतम में 2.1 डिग्री की कमी आ गई। बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे से शीतल बयार चलने से मौसम खुशगवार हो गया। प्रात:कालीन भ्रमण पर निकले लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। दूसरी ओर 10 बजे के बाद धूप के तपने से सडक़ों पर निकले लोग गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा सकती है। जिससे अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री के उच्च स्तर पर पहुंच सकता है।
पोकरण क्षेत्र में भीषण गर्मी व लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। अप्रेल माह के तीसरे सप्ताह में तापमान 40 डिग्री से पार हो रहा है। बुधवार को सुबह सूर्य की तेज किरणें निकली। सुबह 9 बजे बाद तापमान बढऩे लगा। दोपहर में भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़े चलने लगे, जिससे आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और मुख्य मार्गों पर चहल-पहल कम नजर आई। देर शाम तक भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहने से जन-जीवन प्रभावित हुआ।
पोकरण क्षेत्र के माड़वा गांव के बेलदारों की ढाणी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पक्षियों के लिए घोंसले व परिंडे लगाए गए। माड़वापीईईओ क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलदारों की ढाणी प्रथम में यूथ क्लब की ओर से बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ क्लब की ओर से गौरैया संरक्षण के अंतर्गत घौंसले परिंडे लगाए जा रहे है। संस्था प्रधान शिवकुमार माली के निर्देशन में विद्यालय परिसर में परिंडे व घौंसले लगाए गए। साथ ही विद्यार्थियों को वितरण भी किया गया। इस मौके पर देवाराम, शैतानसिंह खींची, अमितकुमार, दीवानदान, श्रवणसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।
Published on:
22 Apr 2026 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
