6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को

परीक्षा के लिए जिले भर में 19 परीक्षा केंद्र स्थापित, 3668 जने आजमायेंगे भाग्य

2 min read
Google source verification
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को

मोहनगढ़ . कस्बे में िस्थत जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छ: में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयर परीक्षा 2022 का आयोजन शनिवार 30 अप्रैल 2022 को जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में 3668 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र ऑनलाईन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट से डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र को अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से प्रमाणित करवाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र प्रमाणित नहीं होने की िस्थति में परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इस बार ऑरिजिनल प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ही जमा होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी करवाकर अपने पास रखनी होगी। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में हेल्प डेस्क प्रभारी सुधीर कुमार बड़ोदिया से संपर्क कर सकते है।

19 परीक्षा केंद्रों पर 3668 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा :-
जवाहर नवोदय विद्याल की कक्षा छ: में प्रवेश के लिए जिले भर के निजी व सरकारी विद्यालयों के 3668 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इसके लिए जिले में भर में 19 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। इस संबंध में प्राचार्य प्रभारी हरदयाल मीणा ने बताया कि कक्षा छ: में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार 30 अप्रैल को किया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को प्रात: दस बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। साथ में विद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा सत्यापित प्रवेश पत्र लाना होगा। इस परीक्षा के लिए जिले भर में 19 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। जिले में स्थापित परीक्षा केंद्र अमर शहीद सागरमल गोपा राउमावि जैसलमेर में 192, किशनीदेवी मगनी राम मोहता राबामावि जैसलमेर में 264, रामावि कुम्हार पाड़ा जैसलमेर में 168, स्वामी विवेकानन्द राजकीय मोडल स्कूल जैसलमेर में 216, राउमावि नाचना में 156, राबाउमावि नाचना में 144, राबामावि मोहनगढ़ में 144, शहीद राजेन्द्र सिंह राउमावि मोहनगढ़ में 200, राउमावि रामगढ़ में 180, राबाउमावि रामगढ़ में 120, राउमावि सोनू में 120, राउमावि देवीकोट में 156, राउमावि डाबला में 144, राउमावि फतेहगढ़ में 156, स्वामी विवेकानन्द राजकीय मोडल स्कूल फतेहगढ़ में 251, राउमावि पोकरण में 240, श्रीमती छोटा देवी गांधी राबाउमावि पोकरण में 192, राउमावि भणियाणा में 240, स्वामी विवेकानंद राजकीय मोडल स्कूल पोकरण में 385 छात्र परीक्षा देंगे।