4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी के एक घंटे के भीतर इस तरह हुई जीप बरामद, टायर फटने के बावजूद जीप भगाता रहा आरोपी..

मड़ला से दो किमी पहले चोरी हुई जीप का पीछे का टायर फट गया, लेकिन आरोपी टायर फटने के बावजूद दो किमी तक गाड़ी को भगाता रहा और मड़ला बस स्टैण्ड जाकर गाड़ी रोकी।
less than 1 minute read
Google source verification
arrest

चोरी के एक घंटे के भीतर इस तरह हुई जीप बरामद, टायर फटने के बावजूद जीप भगाता रहा आरोपी

पोकरण/जैसलमेर
पोकरण पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मात्र एक घंटे बाद ही जीप बरामद कर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर दिखाया। थानाधिकारी सुखराम विश्रोई ने बताया कि भैंसड़ा निवासी समंदरसिंह ने मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे टेलीफोन से सूचना दी कि उसकी जीप मंगलवार को दोपहर पंचायत समिति सांकड़ा कार्यालय पोकरण के आगे खड़ी थी, जो कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक किरण कंग के निर्देशानुसार थानाधिकारी विश्रोई के नेतृत्व में कांस्टेबल सुभाष विश्रोई, जय शर्मा, गोपालसिंह लवां-देचू की तरफ रवाना हुए तथा मुख्य आरक्षक कृष्णकुमार को मय जाब्ता कस्बे में वाहन की तलाशी के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान प्रार्थी ने सूचना दी कि चोरी हुई बोलेरो देचू की तरफ जा रही है। जिस पर थानाधिकारी विश्रोई मय जाब्ता देचू की तरफ रवाना हुए। इस बीच मड़ला से दो किमी पहले चोरी हुई जीप का पीछे का टायर फट गया, लेकिन आरोपी टायर फटने के बावजूद दो किमी तक गाड़ी को भगाता रहा और मड़ला बस स्टैण्ड जाकर गाड़ी रोकी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे दस्तयाब किया। पुलिस ने जीप को जब्त कर आरोपी देचू निवासी सांगसिंह पुत्र लूणसिंह रावणा राजपूत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी विश्रोई ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध देचू थाने में डकैती व आम्र्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में और भी चोरियों का खुलासा होने की संभावना है।