
सम व खुहड़ी में बिना अनुमति नहीं होगी जीप सफारी एवं पेराग्लाइिडंग
जैसलमेर. जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम एवं खुहड़ी विकास समिति के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में विस्तार से समीक्षा हेतु बैठक आयोजित हुई। इस दौरान विभिन्न पहलुओं पर समीक्षा की गई एवं निर्णय भी लिए गए। जिला कलक्टर ने विशेष रुप से पर्यटन की दृष्टि से विख्यात सम सेण्डयून्स पर संचालित सम विकास समिति का संचालन उपखण्ड अधिकारी, जैसलमेर की अध्यक्षता में करने का निर्णय लिया गया। वहां पर वाहनों से जो शुल्क वसूला जाता है, उसको बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर मेहता ने सम के धोरों पर पर्यटन सीजन के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही वहां पर अनाधिकृत रुप से संचालित जीप सफारी एवं पेराग्लाइिडंग पर अंकुश लगाने के साथ ही यह सुझाव दिया गया कि इनका संचालन प्रशासन की अनुमति के बिना नही हो। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर अजय, उप अधीक्षक, पुलिस गोपाल शर्मा, सरपंच सम एवं खुहड़ी उपस्थित थे। जिला कलेक्टर ने इस दौरान सम में अग्नि शमन वाहन की खरीद करने की कार्यवाही करने की आवश्यकता जताई, वहीं सम में रिसोर्ट संचालकों से वार्षिक वन टाइम या मासिक दर वसूली की कार्यवाही पर भी चर्चा की गई। इसमें भी उपखण्ड अधिकारी, को रिसोर्ट वेलफेयर समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक कर दर तय करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सम सम कचरा डम्पिंग की उचित व्यवस्था करवाने के साथ ही वहां पर सार्वजनिक शौचालय का प्रस्ताव लेने, बिना भूमि रुपान्तरण के जितने रिसोर्ट संचालित हो रहे है उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पूर्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जो केबिन बन्द पड़ है। उन्हें पुन: संबंधित को सुपुर्द करने पर चर्चा की गई। सम विकास समिति में उप वन सरंक्षक, डीएनपी एवं सम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष को समिति में सदस्य के रुप में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सम एवं खुहड़ी की राजस्व वसूली के लेखा-जोखा पर भी चर्चा की गई। खुहड़ी में अक्टूम्बर से मार्च तक वाहनों से शुल्क वसूलने के लिए कर्मचारी लगाने का निर्णय लिया गया।
Published on:
05 Jun 2019 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
