19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमा क्षेत्र में पकड़े गए व्यक्ति से एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ जारी

जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक दिन पहले पकड़े गए तेलंगाना निवासी से एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। तेलंगाना निवासी अशफाक हुसैन को गत 17 फरवरी को म्याजलार के ग्रामीणों ने पकड़ कर सीमा सुरक्षा बल के हवाले कर दिया था।

less than 1 minute read
Google source verification

जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक दिन पहले पकड़े गए तेलंगाना निवासी से एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। तेलंगाना निवासी अशफाक हुसैन को गत 17 फरवरी को म्याजलार के ग्रामीणों ने पकड़ कर सीमा सुरक्षा बल के हवाले कर दिया था।

जहां से उसे प्रारम्भिक पूछताछ के बाद म्याजलार पुलिस को सौंपा गया। म्याजलार थानाधिकारी सज्जनसिंह ने बताया कि अशफाक से एजेंसियों की पूछताछ जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार एजेंसियों से पूछताछ में अशफाक ने बताया है कि वह किसी राजेश चौधरी नामक व्यक्ति से 25 लाख रुपए मांगता है। उसे जानकारी मिली कि वह जैसलमेर के सम क्षेत्र में है। ऐसे में वह रास्ता भटक कर म्याजलार क्षेत्र तक पहुंचा। एजेंसियां राजेश चौधरी की तलाश कर रही है ताकि दोनों के बीच आर्थिक लेन-देन का सच पता लगाया जा सके। एजेंसियों को अशफाक हुसैन के पास से पासपोर्ट मिला है। उसने बताया कि वह पहले दुबई में अपने चाचा के होटल में काम करता था। वहां से तेलंगाना वापस लौट आया था। एजेंसियां उसके विदेश यात्रा रिकॉर्ड और सम्पर्कों की भी जांच कर रही हैं।