19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामूहिक विवाह समारोह: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में छह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

सेवा भारती के तत्वावधान में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह समारोह उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। सर्व हिंदू समाज की सहभागिता से छह जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे।

less than 1 minute read
Google source verification

सेवा भारती के तत्वावधान में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह समारोह उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। सर्व हिंदू समाज की सहभागिता से छह जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन को सामाजिक एकता और अखंडता के प्रतीक रूप में प्रस्तुत किया गया।

गीता आश्रम से निकली बंदौली

सुबह 9:30 बजे गीता आश्रम से बैंड-बाजे के साथ बंदौली रवाना हुई। छह दूल्हे घोड़ों पर सवार हुए और समाजजन बाराती बने। बंदौली हनुमान चौराहा, गांधी चौक, जिंदानी चौक और गोपा चौक से होती हुई 11 बजे मंदिर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था रही। तोरण के बाद अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। दोपहर 1:30 बजे पंडित राजेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में पूर्ण वैदिक विधि-विधान से पाणिग्रहण संस्कार आरंभ हुआ। सात फेरे लेकर नवदंपत्तियों ने सात जन्मों का संकल्प लिया।

महिला मंडल की सदस्याओं ने वधुओं को सजाकर मंडप में बैठाया और रस्में संपन्न कराईं। समारोह में विधायक छोटूसिंह भाटी, बाईराम, किशन माराज, वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल (बाबाजी), सहविभाग संघचालक अमृतलाल दैया, जिला संघचालक चिरंजीलाल सोनी, त्रिलोकचन्द खत्री, मुरलीधर खत्री, मूूलचन्द खत्री, मूलाराम चौधरी, पवनकुमार सिंह, कुम्पसिंह, महिपालसिंह, घेंवरसिंह, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, सीएमएचओ राजेन्द्र पालीवाल सहित अनेक संत, सामाजिक प्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहे।