20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, टीम का चयन

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, टीम का चयन
less than 1 minute read
Google source verification
कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, टीम का चयन

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, टीम का चयन

जैसलमेर. राजस्थान कबड्डी संघ के तत्वावधान में 2 दिसम्बर से भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली सब जूनियर बालक-बालिका अंडर 16 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाने वाली टीम के चयन के लिए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित चयन ट्रायल और प्रतियोगिता में भाग लेने युवा खिलाडिय़ों का उत्साह चरम पर दिखा। ग्रामीण अंचलों से अल सुबह ही खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गए थे। जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई,संघ अध्यक्ष अमरदीन फकीर, संघ सचिव चंदनसिंह भाटी, राजेंद्रसिंह चौहान, कबड्डी रेफरी विनोद बिस्सा, संजय चूरा, कबड्डी के वरिष्ठ खिलाड़ी जालमसिंह फुलिया, भवानीसिंह राजपुरोहित की देख रेख में खिलाडिय़ों के चयन को प्रक्रिया के तहत नियमानुसार टीमों के बीच मैचों के आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई ने खिलाडिय़ों को कबड्डी खेल के नियमों की जानकारी दी। सचिव चंदनसिंह भाटी ने बताया कि टीम को एक दिसम्बर को भीलवाड़ा के लिए संघ अध्यक्ष अमरदीन फकीर रवाना करेंगे। सब जूनियर कबड्डी टीम पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जैसलमेर से जाएगी।