8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करणी सेना ने जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

- मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 29 Jul 2021, 9:04 AM IST

करणी सेना ने जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

करणी सेना ने जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन


पोकरण. गत भाजपा सरकार में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहे प्रेमसिंह बाजौर के साथ की गई मारपीट के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से बुधवार को कस्बे में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सुपुर्द कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सांगसिंह गड़ी, राणीदानसिंह छायण, चुतरसिंह रामदेवरा, कंवराजसिंह, गंगासिंह केलावा, विक्रमसिंह फौजदारसर भणियाणा, गोविंदसिंह भैंसड़ा, करणी सेना के भणियाणा तहसील अध्यक्ष भैरुसिंह, रेंवतसिंह माड़वा, श्रवणसिंह, कुंभसिंह, राजूसिंह जैमला, सुजानसिंह गुड्डी, सुरेन्द्रसिंह सोढ़ा, महेन्द्रसिंह लूणा, जालमसिंह छायण, परबतसिंह पोकरणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को राजपूत छात्रावास से एक जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राजपूत छात्रावास, भवानीपुरा, रेलवे स्टेशन रोड, जयनारायण व्यास सर्किल होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा।
कार्रवाई करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
करणी सैनिकों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सुपुर्द किया। उन्होंने बताया कि गत 25 जुलाई को राजस्थान-दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलन के नाम पर बैठे कुछ लोगों की ओर से सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहे प्रेमसिंह बाजोर के साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि प्रेमसिंह बाजोर राजनीति करने के साथ समाजसेवा के कार्य करते है तथा जरुरतमंद की सेवा के लिए हर समय तैयार रहते है। ऐसे समाजसेवी के साथ इस तरह की हरकत करना निंदनीय है। साथ ही प्रदेशभर के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने घटना के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।