2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परंपरागत रूप से मनाया जाएगा करवा चौथ,बाजारों में भीड़

पोकरण. कस्बे में करवा चौथ का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 26 Oct 2018, 1:55 PM IST

jaisalmer news

परंपरागत रूप से मनाया जाएगा करवा चौथ,बाजारों में भीड़

पोकरण. कस्बे में करवा चौथ का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गौरतलब है कि करवा चौथ के अवसर पर दिन भर महिलाएं बिना कुछ खाए व पीए उपवास रखती है तथा रात्रि के समय चन्द्रोदय के पश्चात् चंद्रमा की चांदनी में दीपक लगाकर छलनी से अपने पति व चंद्रमा के दर्शन कर एवं पूजा करने के बाद उनके हाथों से पानी पीकर उपवास खोलती है। शनिवार को यह पर्व कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गुरुवार को कस्बे के बाजारों में करवा चौथ को लेकर भीड़ देखने को मिली। महिलाएं बाजार में मिट्टी के करवे, दीपक व नए वस्त्र खरीद रही है।

खाद्य निरीक्षक को सीएमएचओ ने दिया नोटिस
-दही की जगह छाछ का लिया था सेम्पल
जैसलमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने विभाग के खाद्यनिरीक्षक को उनकी कार्यशैली के लिए नोटिस जारी किया है। समझा जाता है कि सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने निरीक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता को यह नोटिस उनकी ओर से गत दिनों रामदेवरा में दही की बजाय ब्रांडेड छाछ का सेम्पल लेने व अन्य कारणों को लेकर दिया है। गौरतलब है कि खाद्य निरीक्षक ने रामदेवरा स्थित एक दुकान में पिछले दिनों मिलावटी दही बिकने की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए दही की बजाय पैक्ड छाछ का सेम्पल ले लिया। उनकी यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी। सीएमएचओ डॉ. बुनकर ने बताया कि गुप्ता को जारी नोटिस में इसका कारण तलब करने के साथ भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत दी गई है।

सैलानियों को परेशान करते एक गिरफ्तार
जैसलमेर. जिले में सैलानियों की सुरक्षा के लिए इन दिनों अभियान ‘ऑपरेशन वेलकम’ के तहत कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को जैसलमेर वृत्ताधिकारी गोपाललाल शर्मा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक किशनाराम के नेतृत्व में पर्यटक सुरक्षा दल की टीम में शामिल कांस्टेबल कमाल खान, महेन्द्र कुमार, भीमसिंह, जितेन्द्र एवं जोरावरसिंह व वाहन चालक मनोज और रेलवे स्टेशन के बाहर से पर्यटकों को प्रलोभन देकर परेशान करते हुए सुमार खां पुत्र मगन खां निवासी सियाम्बर को दस्तयाब कर पर्यटन एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।