
मेजर जनरल बजाज ने संभाली बैटल एक्स डिवीजन की कमान
जैसलमेर. जैसलमेर स्थित बैटल एक्स डिवीजन की कमान मेजर जनरल हरतेजसिंह बजाज ने संभाल ली है। उन्हें मेजर जनरल योगेन्द्र सिंह पॉल ने शुक्रवार को मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज को बागडोर सौंपी। पॉल को अतिरिक्त महानिदेशक एनसीसी के पद पर मुंबई में पोस्टिंग दी गई है। गौरतलब है कि 22 महीने के कार्यकाल के दौरान मेजर जनरल योगेन्द्र सिंह पॉल ने बैटल एक्स डिवीजन का नेतृत्व किया और उनकी कमान के दौरान, फॉर्मेशन ने रेगिस्तानी क्षेत्र में परिचालन नवाचार का बीड़ा उठाया। उनके प्रयासों से सीमा सुरक्षा बल और अन्य अर्धसैनिक बलों के साथ तालमेल में बढ़ोतरी हुई। पारिस्थितिक संरक्षण की दिशा में उनके कार्यकाल में जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन को पैन इंडिया ग्रीन स्टेशन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार बैटल एक्स डिवीजन की कमान संभालने वाले मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज को 14 दिसंबर 1991 को कोर ऑफ इंजीनियर्स, बॉम्बे सैपर्स में नियुक्त किया गया था। जनरल अधिकारी डीएसएससी वेलिंगटन से स्नातक हैं और उन्होंने उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम (एचडीएमसी) में भाग लिया है। कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम), सिकंदराबाद और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली में उन्होंने प्रमुख स्टाफ और अनुदेशात्मक नियुक्तियां संभाली हैं। उन्होंने रवांडा में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवाएं दी हैं। उन्हें तुर्कमेनिस्तान के भारतीय दूतावास में पहले रक्षा अताशे होने का गौरव प्राप्त है।
Published on:
13 Oct 2023 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
