8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरुस्थलीय जिले को बनाएं हरा-भरा : मोदी

- बा-बापू पौधरोपण अभियान का आगाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 29 Jul 2021, 9:06 AM IST

मरुस्थलीय जिले को बनाएं हरा-भरा : मोदी

मरुस्थलीय जिले को बनाएं हरा-भरा : मोदी


पोकरण (आंचलिक). राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष व आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में पंचायत समिति भणियाणा की ग्राम पंचायत स्वामीजी की ढाणी में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बा-बापू पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वामीजी की ढाणी के बाहर अजीज सर्किल पर बा-बापू पौधरोपण अमृत महोत्सव के तहत शीशम का पौधा लगाकर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, पंचायत समिति भणियाणा की प्रधान दोलीदेवी गोदारा, कांग्रेस नेता व जिला परिषद सदस्य अब्दुला फकीर, उपखंड अधिकारी दुदाराम, तहसीलदार हाबूलाल मीणा, नायब तहसीलदार चंदन पंवार, विकास अधिकारी गौतम चौधरी, सरपंच कादरखां, समाजसेवी रणवीरसिंह गोदारा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जैसलमेर के सहसंयोजक रूपचंद सोनी, ब्लॉक स्तरीय संयोजक नीतेश छंगाणी, तेलीवाड़ा सरपंच उमरदीन ने भी पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पश्चिमी राजस्थान को बनाएं हरा-भरा
जिला कलक्टर मोदी ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र स्वामीजी की ढाणी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रेतीले धोरों के बीच बसे इस सीमावर्ती जिले में अधिकधिक संख्या में पौधारोपण कर हरियाला बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों से महात्मा गांधी की 150वीं वर्ष जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों में पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि घर-घर औषधी योजना शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा, कालमेघ के पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देने व प्रोत्साहित कर उच्च शिक्षा अर्जित करवाने का आह्वान किया। साथ ही कन्या के जन्म पर घर में उसके नाम से एक पौधा लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में कन्या वाटिका विकसित करने की बात कही।
मिल रहा 100 दिन का पूरा रोजगार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अब्दुला फकीर ने स्वामीजी की ढाणी में ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम करने पर जिला प्रशासन का आभार जताया। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के कार्य में सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के प्रयासों से मनरेगा के तहत श्रमिकों को 100 दिन का पूरा रोजगार मिल रहा है। उन्होंने ओरण एवं गोचर भूमि में नाडी कार्य स्वीकृत होने पर पंचायत के शपथ पत्र पर लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की सुविधा दिलाने तथा कटाण रास्तों की स्वीकृति देने की मांग की। इससे पूर्व गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक रूपचंद सोनी ने बा-बापू पौधरोपण अभियान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सरपंच कादरखां ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कल्याणसिंह राजपुरोहित ने किया।