14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ नेत्र कुंभ को बनाएं सफल, संगठन को मजबूत करने में करें सहयोग ‘

आगामी 31 जुलाई को रामदेवरा में शुरू होने वाले नेत्र कुंभ व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कस्बे के विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित की गई।

2 min read
Google source verification

Jaisalmer News: आगामी 31 जुलाई को रामदेवरा में शुरू होने वाले नेत्र कुंभ व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कस्बे के विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित की गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र माली ने बताया कि 31 जुलाई को रामदेवरा गांव में नेत्र कुंभ शुरू किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत कर सभा को संबोधित करेंगे। इसमें अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को बैठक का आयोजन कर जिम्मेदारियां सुपुर्द की गई। भाजपा जिला मंत्री व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मदनसिंह राजमथाई ने कहा कि सक्षम की ओर से रामदेवरा में 33 दिवसीय नेत्र कुंभ आयोजित किया जा रहा है। इसमें एक लाख से अधिक लोगों के आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे व दवाइयां वितरित की जाएगी। इसके साथ ही ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेत्र कुंभ के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा भी आएंगे। उन्होंने प्रत्येक मंडल से 600 कार्यकर्ताओं को सभा में भाग लेकर सफल बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर संयोजक, सहसंयोजक व कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देकर अधिकाधिक संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसके लिए योजनाबद्ध कार्य करने की बात कही। उन्होंने संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सहप्रभारी संतोष पालीवाल ने कहा कि क्षेत्र में ऐसा पहली बार वृहद स्तर पर आयोजन हो रहा है। जिसका आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने की जरुरत है। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, विधायक के निजी सहायक गुलाबसिंह सांकड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायणसिंह तंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह सादा, हजारी कुमावत, राजेन्द्रसिंह भाटी, देवेन्द्र पालीवाल, तुलछसिंह देवड़ा, भरत रतनू, महामंत्री रतनसिंह जोधा, मेघसिंह जैमला, पृथ्वीसिंह, सांगीदान, खेताराम मेघवाल, प्रतापसिंह, नारायणराम, झूंझारसिंह लूणा, रमेश टावरी, नखताराम ओड, अर्जुनलाल, श्रवण पूनिया, ज्ञानसिंह लोहारकी, उम्मेदाराम, छगन माली, भंवरसिंह मंडला, कुलदीपसिंह जोधा, भंवर बारूपाल, रामसिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश व्यास, नेमीचंद सोनी, धर्मवीर, बासितखां, दीपक गहलोत, पदमसिंह सनावड़ा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।