8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाहिता ने लगाया फंदा, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

मोहनगढ़ कस्बे के रामपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm news

dd

मोहनगढ़ कस्बे के रामपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मोहनगढ पुलिस थाना अधिकारी प्रेम प्रकाश मय जाब्ते के अस्पताल पहुंचे, जहां मृतका का शव मोर्चरी रखवाया गया। सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के सदस्य शाम को मोहनगढ पहुंचे। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कही। इस संबंध में मृतका कोमल (19) पत्नी तुलछा राम ग्वारिया निवासी रामपुरा के पिता जीवन राम ने पुलिस को लिखित में रिपोर्ट दी। शुक्रवार को मृतका का पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा।

छ: माह पहले हुई थी शादी

मृतका कोमल की शादी गत जून माह में मोहनगढ के रामपुरा निवासी तुलछाराम गवारिया के साथ हुई थी। मृतका के पिता जीवनराम निवासी नागौर हाल फलोदी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग कोमल को परेशान कर रहे थे। महिला पुलिस थाना जैसलमेर में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा। मृतका का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।