6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर-घर पहुंचेगी औषधी, पौधे किए वितरित

घर-घर पहुंचेगी औषधी, पौधे किए वितरित

less than 1 minute read
Google source verification
घर-घर पहुंचेगी औषधी, पौधे किए वितरित

घर-घर पहुंचेगी औषधी, पौधे किए वितरित

पोकरण. नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को सुबह आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घर-घर औषधी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्रोई ने घर-घर औषधी योजना का आगाज करते हुए पौधे वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान कस्बेवासियों को तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा व कालमेघ के आठ-आठ पौधे सुपुर्द करते हुए घरों में पौधे लगाने की बात कही। मंत्री शाले मोहम्मद व विश्रोई ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से चिंतित है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को औषधीय पौधे वितरित किए जाएंगे, ताकि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
वाहन को दिखाई हरी झंडी
मंत्री शाले मोहम्मद व सुखराम विश्रोई ने नगरपालिका क्षेत्र में घरों तक पौधे पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बे के प्रत्येक गली मोहल्ले में जाकर घर-घर इन पौैधों का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीणा, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, तहसीलदार बंटी राजपूत, उपवनसंरक्षक जीके वर्मा, सहायक वनसंरक्षक मुकेश बंसल, नगरपालिका नेताप्रतिपक्ष नारायणलाल रंगा, अधिशासी अधिकारी तनुजा सोलंकी सहित लोग उपस्थित रहे।