6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का दिया संदेश

-पल्स पोलियो अभियान के तहत निकाली रैली

less than 1 minute read
Google source verification
पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का दिया संदेश

पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का दिया संदेश

जैसलमेर. आगामी 31 जनवरी रविवार से आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के वातावरण निर्माण और व्यापक जनजागरुकता के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षणार्थी एएनएम ने जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को रविवार को पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो खुराक पिलाने का संदेश दिया। पोलियो जागरुकता रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी व जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने स्वास्थ्य भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली आयोजन के अवसर पर नर्सिग अधीक्षक आरके पुरोहित, उमेश आचार्य, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की वार्डन सती कुमारी एवं चिकित्सा विभाग के कार्मिक उपस्थित थे। जागरुकता रैली स्वास्थ्य भवन, डेडानसर रोड से प्रारम्भ होकर अचलवंषी कॉलोनी, गीता आश्रम चौराहा, हनुमान चौराहा से होते हुए जिला अस्पताल श्री जवाहिर चिकित्सालय तक जाकर सम्पन्न हुई। रैली में उपस्थित सम्भागियों ने अपने हाथ में तख्तियों पर लिखे नारों दो बंूद पोलियो की दवा पिलाओ, बच्चों कों नि:शक्तता से बचाओ, जब चलेगा पल्स पोलियो अभियान, मिटेगा पोलियो का नामो निशान, पोलियो की दवा देंगे कब ? जन्म से लेकर पांच वर्ष तक, चल पड़ी है पोलियो लहर गांव-गांव और शहर - शहर, उठो पोलियो बूथ चलो व दो बूंद जिंदगी की पिलाओ के नारों से पोलियो संबंधी जागरूकता का संदेश दिया।