4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खराब मौसम के बीच फसलों की कटाई के लिए पहुंचे प्रवासी मजदूर

मौसम के रोजाना बनते बिगडते मिजाज के चलते खेतों में खड़ी फसलों की कटाई के लिए खेत मालिकों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी चने, सरसों, गेहूं, जौ आदि की फसल की कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। यहां 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भी पर्याप्त मजदूर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पर्याप्त मजदूरों का अभाव बना हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
खराब मौसम के बीच फसलों की कटाई के लिए पहुंचे प्रवासी मजदूर

खराब मौसम के बीच फसलों की कटाई के लिए पहुंचे प्रवासी मजदूर

मौसम के रोजाना बनते बिगडते मिजाज के चलते खेतों में खड़ी फसलों की कटाई के लिए खेत मालिकों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी चने, सरसों, गेहूं, जौ आदि की फसल की कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। यहां 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भी पर्याप्त मजदूर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पर्याप्त मजदूरों का अभाव बना हुआ है। क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों के आने से किसानों को थोड़ी राहत अवश्य मिली है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में इन दिनों कभी सर्दी, कभी गर्मी और कभी बूंदाबादी से बिगड़े मौसम के बीच क्षेत्र के किसान अपनी पकी फसल को काटकर जल्दी से जल्दी समेटना चाहता है। फसल कटाई के लिए स्थानीय मजदूर नहीं मिलने से किसानों को प्रवासी मजदूर खेतो में ले जा कर फसल कटाई करवानी पड़ रही हैं।

यहां से आ रहे मजदूर

रामदेवरा में पिछले एक सप्ताह से एमपी के विभिन्न जिलों के साथ ही राजस्थान के कोटा, बारा,हनुमानगढ़, सूरतगढ़, गंगानगर, पंजाब और हरियाणा से भी मजदूर खेतो में फसल कटाई को आ रहे है। सुबह शाम रामदेवरा आने वाली ट्रेनें इन दिनों प्रवासी मजदूरो से भरी हुई आ रही है। इसी तरह मजदूरों को लेने के लिए किसान सौ किमी दूर नोख, भारेवाला, नाचना, मोहनगढ़ आदि जगहों से रामदेवरा आ रहे है। ऐसे में क्षेत्र के नाचना चौराहा पर किसानों और मजदूरों की भीड़ इन दिनों देखने को मिल रही हैं।