6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने जैसलमेर जिले के गांवों का किया दौरा

जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

less than 1 minute read
Google source verification
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने जैसलमेर जिले के गांवों का किया दौरा

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने जैसलमेर जिले के गांवों का किया दौरा

जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलातए वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी पाने और इनका लाभ उठाने के लिए अपनी ओर से पहल करते हुए आगे आने का आह्वान किया है। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने बुधवार को जैसलमेर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए तथा कई समस्याओं का हाथों हाथ समाधान कराया। शाले मोहम्मद ने इसानियों की ढाणी, कुछड़ी, खुईयाला, मंगलियावास, तुर्के की बस्ती आदि ग्रामीण अंचलों का दौरा किया और ग्रामीणों से स्थानीय लोक जीवनए रहन.सहनए सम सामयिक हालातों, विकास की जरूरतों आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्राम्यस्तरीय राज्यकर्मियों से भी कहा कि वे ग्रामीणों को उनके लाभ की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दें और लाभान्वित करने के लिए समर्पित भाव से काम करें और ग्रामीण विकास के स्वप्नों को साकार करने में पूरी.पूरी भागीदारी सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने इस दौरान पानी-बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, खेती-बाड़ी आदि विषयों पर विकास योजनाओं के व्यापक क्रियान्वयन का आग्रह किया। इस दौरान 280 आरडी से सियाम्बर तक पाईप लाईन तथा सियाम्बर में एएनएम के रिक्त पद को भरने की मांग भी की। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण तथा जरूरतों के आधार पर विकास के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।