26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहनगढ़: नहर में फिर दिखे दो शव, तलाश शुरू … शाम तक नहीं मिले

मोहनगढ़. नहरी क्षेत्र में नहर में शव मिलने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में नहर में शव मिलने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। शनिवार दोपहर इंदिरा गांधी नहर की 1407 आरडी पर ग्रामीणों को दो शव बहते दिखे।

इस संबंध में पुलिस थाना मोहनगढ़ को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस टीम मण्डी पुलिया पर पहुंची और जीरो आरडी तक लाशों की तलाश शुरू की। हालांकि नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव निर्धारित स्थान पर नहीं मिल सकें। पुलिस टीम ने देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रखा। स्थानीय लोगों के अनुसार नहर में शव दिखने की घटनाएं अब सामान्य होती जा रही हैं।