28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामदेवरा पहुंचे एमएस बिट्टा, राष्ट्र नीति पर दिया संदेश

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा शनिवार को एकदिवसीय प्रवास पर रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने जन-जन के आराध्य बाबा रामदेव की समाधि पर दर्शन कर देश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

less than 1 minute read
Google source verification

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा शनिवार को एकदिवसीय प्रवास पर रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने जन-जन के आराध्य बाबा रामदेव की समाधि पर दर्शन कर देश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। विशेष पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रहित पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाले लोगों को सबसे पहले देश को सर्वोपरि मानकर राष्ट्र नीति का पालन करना चाहिए।

राष्ट्रहित सर्वोच्च होना चाहिए और इसी विचारधारा के लोगों को सार्वजनिक जीवन में अवसर मिलना चाहिए। वर्तमान राजनीति में स्वार्थ बढ़ने पर चिंता जताई। देश की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और सीमाएं मजबूत हैं। पुलवामा हमले के बाद की गई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने दुश्मन को कड़ा जवाब दिया। हाल में जैसलमेर में राष्ट्रपति और सेना प्रमुख की उपस्थिति को भी सैन्य शक्ति के प्रदर्शन का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि बचपन से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहने के बावजूद राष्ट्र के प्रति समर्पण सर्वोपरि रहा है।

आतंक के खिलाफ संघर्ष में व्यक्तिगत रूप से चुनौतियां झेलने का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंक को जड़ से समाप्त करना प्राथमिकता है। देश को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का कठोर उत्तर दिया जाएगा। रामदेवरा आगमन पर बाबा रामदेव समाधि समिति ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने पवित्र राम सरोवर तालाब सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी किया।