20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगरपालिका चुनाव 2021 : अध्यक्ष के लिए आज होगी चुनाव प्रक्रिया शुरू

- कल तक जमा होंगे नामांकन
less than 1 minute read
Google source verification

पोकरण. नगरपालिका चुनाव 2021 के अंतर्गत पार्षदों के लिए 28 जनवरी को मतदान व रविवार को मतगणना संपन्न होने के बाद सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। पोकरण नगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी व उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने बताया कि सोमवार को सुबह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की लोकसूचना जारी की जाएगी तथा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। तीन फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा। चार फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी की घोषणा की जा सकेगी। इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए सात फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान किया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की जाएगी।
आठ फरवरी को होगा उपाध्यक्ष का चुनाव
निर्वाचन अधिकारी विश्रोई ने बताया कि अध्यक्ष के चुनाव के बाद आठ फरवरी सोमवार को उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे नगरपालिका बोर्ड के सदस्यों की बैठक शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा साढ़े 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी प्रकार दो बजे तक नाम वापसी की घोषणा की जा सकेगी और आवश्यकता पडऩे पर ढाई बजे से पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान के तत्काल बाद मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी।