27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागपुर पुलिस ने पोकरण में युवक दस्तयाब किया, तीन आरोपी फरार

महाराष्ट्र के नागपुर शहर के सदर थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार को साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में पोकरण कस्बे से एक युवक को दस्तयाब किया।
less than 1 minute read
Google source verification

महाराष्ट्र के नागपुर शहर के सदर थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार को साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में पोकरण कस्बे से एक युवक को दस्तयाब किया। टीम सुबह कस्बे पहुंची और स्थानीय पुलिस को बताया कि चार युवक साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित हैं। टीम ने जानकारी दी कि इन आरोपियों के खिलाफ चालान पोकरण न्यायालय में पेश किया जाएगा और वे सुनवाई के लिए यहां उपस्थित होंगे।

नागपुर पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में चौकसी बढ़ाते हुए निगरानी शुरू कर दी। दोपहर में जैसे ही चारों युवक न्यायालय से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान खेतोलाई निवासी अजय पुत्र महीराम विश्नोई को दबोच लिया गया, जबकि उसके तीन साथी धोलिया निवासी मनीष, जालूवाला निवासी अनिल और सुनील मौके से भाग निकले। पुलिस ने भागे हुए आरोपियों का पीछा करते हुए जयनारायण व्यास सर्किल तक दौड़ लगाई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

इस घटनाक्रम से व्यास सर्किल और न्यायालय क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दस्तयाब किए गए अजय से विस्तृत पूछताछ शुरू की है, जबकि फरार युवकों की तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से नागपुर की टीम ने देर शाम तक कई स्थानों पर छानबीन की।