7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

168 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 221 को मिली नवज्योति

168 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 221 को मिली नवज्योति

less than 1 minute read
Google source verification
168 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 221 को मिली नवज्योति

168 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 221 को मिली नवज्योति

जैसलमेर. जन सेवा समिति जैसलमेर एवं अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में समिति की ओर से संचालित बिसानी नेत्र चिकित्सा केंद्र में समिति के 168 वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 380 नेत्र रोगियों ने अपनी आंखों की जांच करवाई, जिसमें 221 नेत्रों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर नव ज्योति प्रदान की।यह शिविर बालकिशन सांवल व गोदावरी देवी सांवल की स्मृति में उनके पुत्र अमृतलाल, भंवरलाल, हरिवल्लभ व ललित सांवल हाल निवासी सूरत द्वारा प्रायोजित किया गया।
समिति के प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि पश्चिम राजस्थान के जैसलमेर जिले में पिछले 17 वर्षों से हर महीने की 25 तारीख को आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर में फेंको पद्धति से मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन कर नव ज्योति प्रदान की जाती है, जिसमें अब तक 20 हजार से अधिक नेत्रों में लेंस लगाकर रोशनी प्रदान की गई।ये शिविर स्थानीय व प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं। शिविर के भामाशाह परिवार श्री ललितकुमार सांवल का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर किया। उनके परिवार के रेखा सांवल, परख सांवल, आयुष सांवल, भंवरलाल सूदा, सीतादेवी सूदा, सत्यनारायण सूदा, निर्मला सूदा, दीपक सूदा, दिलीप गेरिया, सत्यप्रकाश भूतड़ा, मनोहर जेठा का अभिनंदन जन सेवा समिति परिवार के सदस्यों व कार्यकर्ताओं की और से शाल ओढ़ाकर किया गया। इस अवसर पर समिति कोषाध्यक्ष मदनलाल डांगरा ने समिति की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रायोजक परिवार की ओर से समाजसेवी ललितकुमार सांवल ने बताया कि समिति की ओर से दी जा रही नेत्र चिकित्सा सेवा की सराहना की। समिति अध्यक्ष डॉ दाऊलाल शर्मा ने शिविर में सेवा देने वाली सर्जिकल टीम व प्रायोजक परिवार का आभार जताया।