
425 मरीजों की आंखों की जांच में 182 को मिली नवज्योति
जैसलमेर. जन सेवा समिति जैसलमेर व अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित और समाजसेवी भंवरलाल बिसानी जसरूपरा परिवार का तीसरा शिविर आयाजित हुआ। समिति के 166 वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 435 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवा कर परामर्श लिया उसमें 185 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया। ऑपरेशन पूर्व की आवश्यक जांचों के पश्च्यात 182 मरीजों के मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन कर नवज्योति प्रदान की एवम शेष 3 मरीजों को आवश्यक परामर्श देकर छुटी दी गई। समिति के प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि पश्चिम राजस्थान के जिले में गत15 वर्षों से हर महीने की 25 तारीख को आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर में फेंको पद्धति से मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन कर नव ज्योति प्रदान की जाती है, जिसमें अब तक 18000 से अधिक नेत्रों में लेंस लगाकर रोशनी प्रदान की गई। ये शिविर भामाशाहों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं। शिविर समापन के अवसर पर आज के भामाशाह जसरूपरा परिवार के भंवरलाल बिसानी का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा ने शाल ओढ़ाकर किया। शिविर प्रायोजक भंवरलाल बिसानी ने बताया कि जन सेवा समिति द्वारा राजस्थान के पिछड़े जिले में नेत्र ज्योति की अलख जगा रखी है, जो कि सराहनीय व सुकून देने वाली है। संस्था की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं से हमारे जिले का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने इसके लिए समिति के अध्यक्ष व उनकी सेवा भावी टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। समिति के अध्यक्ष डॉ दाऊलाल शर्मा ने शिविर में सेवा देने वाली सर्जिकल टीम व प्रायोजक परिवार का आभार जताया। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाई का किट व चश्मा प्रदान किया। उन्होंने ऑपरेशन के पश्च्यात बरती जाने वाली सावधानियों को विस्तार से बताया और फोलो-अप के लिए पुन: नजदीक के नेत्र जांच केंद्र पर जाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को फतेहगढ़, मंगलवार को रामगढ़, बुधवार को जैसलमेर, गुरुवार को पोकरण, शुक्रवार को फलसुंड व शनिवार को देवीकोट में नेत्र जांच शिविर में अपनी आंखों की जांच करवाएं। उन्होंने समिति के सदस्य व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अमृत भूतड़ा ने किया।
Published on:
28 Sept 2021 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
