
440 मरीजों की आंखों की जांच में 237 को मिली नवज्योति
जैसलमेर. जन सेवा समिति की ओर से संचालित बिसानी नेत्र चिकित्सा केंद्र में पूर्व विधायक गोवर्धनदास कल्ला व समाजसेवी रमेशचन्द्र कल्ला की स्मृति में नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला की ओर से प्रायोजित समिति का 165 वा नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में 440 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। इस दौरान 243 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया। ऑपरेशन पूर्व की आवश्यक जांचों के बाद 237 मरीजों के मोतियाबिंद के लैंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन कर नवज्योति प्रदान की गई और 6 मरीजों के ऑपरेशन के बाद आंख पर आई झिल्ली को हटाने के लिए लेजर के ऑपरेशन किए गए। शेष 6 मरीजों को आवश्यक परामर्श देकर छुट्टी दी गई। समिति के प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि पश्चिम राजस्थान के जैसलमेर जिले में पिछले 15 वर्षों से हर महीने की 25 तारीख को आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर में फेंको पद्धति से मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब तक 17500 से अधिक नेत्र लैंस लगाए गए हैं। यह शिविर भामाशाहों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं। शिविर के भामाशाह कल्ला परिवार के एवम् नगर सभापति हरिवल्लभ कल्ला का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष डॉ दाऊलाल शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर किया।
शिविर के समापन के अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मदनलाल डांगरा ने समिति की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। शिविर प्रायोजक हरिवल्लभ कल्ला ने बताया कि जन सेवा समिति की ओर से जैसलमेर में संचालित की जा रही नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों के माध्यम से सेवाएं बहुत ही सराहनीय है। संस्था की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से हमारे जिले का नाम रोशन हुआ है। समिति अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा ने शिविर में सेवा देने वाली सर्जिकल टीम व प्रायोजक परिवार का आभार जताया। उन्होंने ऑपरेशन के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। नेत्र जांच केंद्र पर जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने गीता आश्रम के अध्यक्ष राजेंद्र व्यास व सचिव सुरेश केवलिया का आवास व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया समिति के अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को फतेहगढ़, मंगलवार को रामगढ़, बुधवार को जैसलमेर, गुरुवार को पोकरण, शुक्रवार को फलसूंड व शनिवार को देवीकोट में नेत्र जांच शिविर का लाभ लें। मंच संचालन अमृत भूतड़ा ने किया।
Published on:
29 Aug 2021 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
