8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की जरूरत

-स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 25 Feb 2021, 10:12 PM IST

'शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की जरूरत

'शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की जरूरत


जैसलमेर. शहरी क्षेत्र की चिकित्सा संस्थाओं पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, स्टाफ नर्स, एएनएम एवं प्रबंधकों की बैठक बुधवार को स्वास्थ्य भवन जैसलमेर के सभागार में मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने बैठक में शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एएनसी, संस्थागत प्रसव, एवं टीकाकरण पर विशेष फोकस रखने की बात कही। डॉ. चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कार्यरत एएनएम को कार्यक्षेत्र के लिए वार्डों का आंवटन किया गया और सेक्टर अनुसार चिकित्सा अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कहा गया। उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. आरपी गर्ग ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नई पहेली कीट एवं नव दम्पतियों को अधिक से अधिक अन्तरा इंजेक्शन लगवाने को प्रोत्साहित करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियो को निर्देशित किया। डॉ. गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल में आगामी 5 मार्च को मेगा नसबन्दी कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक एएनएम को 2-2 नसबन्दी केस प्रेरित कर लाने को लेकर लक्ष्य दिया गया। उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.) डॉ.एमडी सोनी ने मलेरिया व डेंगू से बचाव व उपचार के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस अवसर पर एनयूएचएम के शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विजयसिंह, लेखाकार शिवपुरी एवं पीएचएम कमलेश मीणा भी उपस्थित रहे।