
मनाया एमसीएचएन डे, किया टीकाकरण
पोकरण. क्षेत्र के चिकित्सा संस्थाओं पर गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण दिवस का आयोजन किया गया। कस्बे के माधोपुरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण दिवस का चिकित्साधिकारी डॉ.दिवेशकुमार सैनी व डॉ.अरुण शर्मा ने निरीक्षण किया। टीकाकरण सत्र में एएनएम उपस्थित रही। प्रसाविका की ओर से गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण किया गया तथा गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, प्रसव पूर्व जांच व परामर्श दी गई और आयरन फोलिक एसिड, कैल्शियम दवा का वितरण किया गया। चिकित्साधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। स्टोर प्रभारी मुल्तानाराम ने आयरन व फोलिक एसिड दवाइयां उपलब्ध करवाई।
बीसीएमओ ने किया निरीक्षण
पोकरण (आंचलिक). ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद राजड़ ने गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण दिवस का निरीक्षण किया। बीसीएमओ डॉ.लोंग मोहम्मद ने आंगनबाड़ी केन्द्र भाखरी, बागथल, फूलासर, गोरालियागाला, उपस्वास्थ्य केन्द्र रातडिय़ा, स्वामीजी की ढाणी, भीखोड़ाई का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन केरियर, आवश्यक दवाइयों की जांच की तथा सैशन स्थल पर आवश्यक उपकरण, दवाइयों, गर्भवती महिलाओं की जांच आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। पिरामल फाउंडेशन के अशोक पालीवाल, रुचिका रावत ने पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विभिन्न जानकारियां दी।
Published on:
06 Nov 2020 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
