5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गड़ीसर की पाल से पौधे हटाने को लेकर विवाद,अब आयुक्त ने दर्ज करवाया राजकार्य में बाधा का मुकदमा

- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विकास व्यास और दो अन्य को बनाया आरोपी- पूर्व में आयुक्त के खिलाफ कोतवाली में दर्ज है पौधे उखाडऩे का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

गड़ीसर की पाल से पौधे हटाने को लेकर विवाद,अब आयुक्त ने दर्ज करवाया राजकार्य में बाधा का मुकदमा

जैसलमेर. नगरपरिषद की ओर से ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर की पाल पर पौधे उखाडऩे की कार्रवाई से उत्पन्न विवाद में नया मोड़ आ गया है। परिषद के आयुक्त सुखराम खोखर ने इस संबंध में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास व्यास सहित दो अन्य विमल गोपा और मनीष गज्जा पर राजकार्य में बाधा डालने तथा धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि इससे पहले स्वयं आयुक्त खोखर के खिलाफ पौधे उखाडऩे के संबंध में कुछ जनों की तरफ से कोतवाली में मामला दर्ज है। पुलिस कोतवाल किशनसिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
तूल पकड़ चुका है मामला
गौरतलब है कि पिछले दिनों नगरपरिषद की ओर से गड़ीसर पाल पर जेसीबी मशीन से समतलीकरण कार्य के दौरान पौधे हटाए जाने का मामला खासा तूल पकड़ चुका है। पौधे लगवाने वाली संस्था आई लव जैसलमेर ने एक हजार से अधिक पौधे उखाडऩे का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज करवाया था वहीं आयुक्त के मुताबिक ४०-५० पौधे ही हटे हैं, जिनके स्थान पर परिषद आने वाले दिनों में एक हजार नए पौधे लगाएगी। इस मामले में दो दिन पहले सत्ताधारी कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के साथ अन्य लोगों ने नगरपरिषद का घेराव भी किया था।