6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्वत लेने के आरोपी अधिकारी और दलाल को न्यायिक हिरासत में भेजा

- एसीबी जज के सामने किया पेश

less than 1 minute read
Google source verification
रिश्वत लेने के आरोपी अधिकारी और दलाल को न्यायिक हिरासत में भेजा

रिश्वत लेने के आरोपी अधिकारी और दलाल को न्यायिक हिरासत में भेजा

जैसलमेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जैसलमेर इकाई ने शनिवार को नाचना में सहायक कृषि अधिकारी, भीकमपुर, जिला बीकानेर अरुण कुमार और उसके दलाल वीणाराम को एसीबी जज, जोधपुर के सामने पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया है। एसीबी जैसलमेर के निरीक्षक अनिल शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जोधपुर के केंद्रीय कारागृह के सुपुर्द कर दिया गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को एसीबी जैसलमेर की इकाई ने परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि डिग्गी निर्माण के लिए मिली तीन लाख रुपए की सब्सिडी में से कमीशन के रूप में सहायक कृषि अधिकारी अरूण कुमार द्वारा अपने दलाल वीणाराम के माध्यम से 80 हजार रिश्वत मांगी। वहीं आरोपियों ने परिवादी से पहले ही 50 हजार रिश्वत के रूप में ले लिए थे। जिस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद शुक्रवार को ट्रेप कार्रवाई को अंजाम देते हुए दलाल वीणाराम पुत्र मासिंगाराम निवासी अवाय, तहसील पोकरण, जैसलमेर को परिवादी से 25 हजार रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी अरुण कुमार मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ा गया।

भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर पूर्व में भी नाचना में ऐसे मामले सामने आए है। आरोपी को दस्तयाब करने के बाद उसके बीकानेर स्थित आवास व अन्य ठिकानों पर दबिश देकर जांच शुरू की है। वहीं नाचना क्षेत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिन भर चर्चा का माहौल बना रहा।