20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीवारों पर लम्बे समय से अंकित है पुरानी जानकारियां, लोग हो रहे भ्रमित

दीवारों पर लम्बे समय से अंकित है पुरानी जानकारियां, लोग हो रहे भ्रमित
less than 1 minute read
Google source verification
दीवारों पर लम्बे समय से अंकित है पुरानी जानकारियां, लोग हो रहे भ्रमित

दीवारों पर लम्बे समय से अंकित है पुरानी जानकारियां, लोग हो रहे भ्रमित

लाठी. पुलिस की ओर से कुछ वर्ष पूर्व दीवारों पर अंकित करवाई गई बीट संबंधी जानकारियां लम्बे समय से बदली नहीं जाने के कारण लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है तथा वे भ्रमित हो रहे है। गौरतलब है कि थानाक्षेत्र में अपराधों को कम करने तथा आमजन तक पुलिस की पहुंच बनाने के लिए अलग-अलग बीट प्रभारी नियुक्त किए जाते है, ताकि लोगों व पुलिस के बीच में आपसी तालमेल बना रह सके और प्रत्येक घटना, दुर्घटना आदि की जानकारी मिल सके। इस बीट प्रणाली के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर थानाप्रभारी व बीट प्रभारियों के नाम व मोबाइल नंबर दीवारों पर अंकित करवाए जाते है। गांव में कई जगहों पर वर्षों पुराने नाम व मोबाइल नंबर दीवारों पर अंकित किए हुए पड़े है, जिन्हें बदला नहीं गया है। जबकि बीट प्रभारी के साथ कई थानाधिकारी भी बदल चुके है। ऐसे में ग्रामीण पुलिस संबंधी जानकारी को लेकर भ्रमित हो रहे है तथा उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी प्रकार कई जगहों पर लोगों ने दीवारों पर पुताई के साथ बीट संबंधी जानकारी को ही मिटा दिया है। ऐसे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं मिल रही है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से बीट संबंधी सही जानकारी लिखवाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।