
सरहद पर ऑपरेशन सर्द हवा शुरू, सीसुब ने बढ़ाई चौकसी
कोहरे और सर्द हवाओं के बीच किसी भी तरह की घुसपैठ व अवांछनीय गतिविधियिों को रोकने के उद्देश्य से पश्चिम सरहद पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से शुक्रवार से ऑपरेशन सर्द हवा शुरू हुआ। यह 27 जनवरी तक चलेगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चलाए जा रहे इस अभियान में सीमा सुरक्षा बल की तरफ से निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए सुरक्षा पहरा और कड़ा करने के लिए नफरी बढ़ाई जाएगी। सीसुब के अधिकारी भी अभियान के दौरान सीमा चौकियों में दिन-रात रहकर चौकसी पर नजर रखेंगे।गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर व राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मद्देनजर रखते हुए निगरानी तंत्र मजबूत किया गया है और सुरक्षा पहरा भी बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सरहद पर पैदल जवानों, वाहनों के साथ ऊंटों से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त भी बढ़ाई गई है। इस अवधि में सुरक्षा प्रबंधों को चाक-चौबंद रखने के लिए कड़ा पहरा दिया जाएगा। ऑपरेशन सर्द हवा के दौरान सुरक्षा प्रहरियों को विशेष सतर्कता बरतने व हर सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को लेकर सतर्क किया गया है। जानकारी केअनुसार सीसुब के सेक्टर और बटालियन मुख्यालय से रिजर्व जाब्ते और कार्यरत अधिकारियों, साजो-सामान को सीमा पर भेजा रहा है।
Published on:
19 Jan 2024 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
